Hii friends, Hope you all are having a good good time. Here I tried to awake the inner soul of us which is full of dreams but somehow most of us  don't have time to feel this inner soul.


ज़िन्दगी मिली है तुम्हे, जिन्दगी को मिले हो तुम ।
आज कुछ कर दिखाने का मौका है, भला क्या सोच रहे हो तुम ।।

अपने हुनर को अपने जुनून से मिला कर तो देखो ।
फिर अपने सपनों को इस जहां से मिलता देखो ।।

कामयाबी मिलने को कबसे बेताब है तुमसे ।
उसे पूरी शिद्द्त से पुकार के तो देखो ।।

दुखी होने की तो हजारों वजह होगी तुम्हारे पास ।
एक बार किसी के खुश होने की वजह तो बनो मेरे यार ।।

जिन्दगी में कुछ पल तुम्हारे सपनों से तुम्हे दूर करने की कोशिश करेंगे ।
बस रखना भरोसा तुम अपनी मेहनत पर, फिर यही पल तुम्हारे सपनों की सीडी बनेगे ।।

बहुत सी कठिनाईया, बड़ी मुश्किले होगी बीच तुम्हारे और तुम्हारी मन्ज़िल के यहाँ ।
पर याद रखना जो इन सबके बिना बड़ी आसानी से मिल जाए भला वो तुम्हारी मन्ज़िल कहा ।।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तुलना

हर पल कुछ खास होता है ......