हर पल कुछ खास होता है ......
हर पल कुछ खास होता है .....
हर किसी के दिल मे अरमान एक होता है l
बड़ा हो या छोटा पर अपने आप मे हर कोई अनोखा ज़रूर होता है ll
उस अनोखे पन को देखने का अंदाज़ अनोखा होता है l
कुछ नही बस स्वयं से एक सवाल करना होता है ll
उस सवाल का जवाब अपने सपनों मे छुपा होता है l
सपने बडे हो या छोटे पर जवाब वो खास होता है ll
सपने टूट जाए तो तु यूँ हि क्यूँ खुद से बेगाना होने लगता है ?
यूँ बेगाने होने से तु इतना क्यूँ डरता है ?
कोई सपना टुटे तो तु फिर उसे अपनी आँखों मॆं सजा l
युँ उदास हो कर न दे खुद को तु सजा ll
तेरे सपने सपने ही न रह जाए इस बात को तुझे है जानना l
तेरे सपनों को तुझे तेरी मेहनत से इस जहाँ से भी है मिलवाना ll
हवा के झोके से तुझे तेरी महनत का अहसास होगा l
सपनें सच करने का जुनुन जब तुझ पे सवार होगा ll
लेकिन न भुलना तेरे विश्वास को तोड़ना उस घड़ी का इरादा होगा l
तेरी कमियों से जिस घड़ी तेरा सामना होगा ll
बातें तो सारी तु ये जानता है l
जाने - अनजाने इन्हें मानने से तु कतराता है ll
कमियों से सामना करने का साहस हि तेरे जीवन मे हर कमी की पूर्ति करेगा l
ये साहस जो तु अपने साथ रखेगा तो जीवन मे तेरे लिये हर पल कुछ खास रहेगा ll
Inspired by an Inspiring Person.....
Please Share if you Like it..
Great linew sir ji
ReplyDeleteDhnywad
ReplyDelete