हर पल कुछ खास होता है ......
हर पल कुछ खास होता है ..... हर किसी के दिल मे अरमान एक होता है l बड़ा हो या छोटा पर अपने आप मे हर कोई अनोखा ज़रूर होता है ll उस अनोखे पन को देखने का अंदाज़ अनोखा होता है l कुछ नही बस स्वयं से एक सवाल करना होता है ll उस सवाल का जवाब अपने सपनों मे छुपा होता है l सपने बडे हो या छोटे पर जवाब वो खास होता है ll सपने टूट जाए तो तु यूँ हि क्यूँ खुद से बेगाना होने लगता है ? यूँ बेगाने होने से तु इतना क्यूँ डरता है ? कोई सपना टुटे तो तु फिर उसे अपनी आँखों मॆं सजा l युँ उदास हो कर न दे खुद को तु सजा ll तेरे सपने सपने ही न रह जाए इस बात को तुझे है जानना l तेरे सपनों को तुझे तेरी मेहनत से इस जहाँ से भी है मिलवाना ll हवा के झोके से तुझे तेरी महनत का अहसास होगा l सपनें सच करने का जुनुन जब तुझ प...